![]()
रामसागड़ा थाना क्षेत्र के जेलाना गांव में एक युवक की लाठी, डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
रामसागड़ा थाना क्षेत्र के जेलाना गांव में एक युवक की लाठी, डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक घर से घूमने जाने का कहकर निकला था।
झाड़ियों में छुपे बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर घायल युवक को डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस अब हमलावरों की तलाश कर रही है।
रामसागड़ा थाना पुलिस के अनुसार झेलना निवासी गोवर्धन खराड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि उसका बेटा जगदीश खराड़ी (26) मंगलवार दोपहर बाद गांव में घूमने जाने का कहकर निकला था।
इस दौरान घर से दूर झाड़ियों में पहले से छुपकर बैठे बदमाशों ने उसके बेटे पर हमला कर दिया। लाठी, डंडों से उसके बेटे के साथ मारपीट की, जिससे उसके बेटे के शरीर पर कई जगह चोटें आई।
वहीं, चिल्लाने बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वे दौड़कर वहां पहुंचे, लेकिन बदमाश मौके से भाग गए। गंभीर घायल बेटे को एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने जांच के बाद उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर रामसागडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं, पुलिस अब हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments