![]()
हादसे के मौके पर खड़े ट्रैक्टर और बाइक।
हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुन्हाना–जमालगढ़ रोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के ड्राइवर ने बाइक पर सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। जिसमें पिता की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज नल्हड़ मेडिक
पुन्हाना में 15 साल से करते है बर्तनों की दुकान
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गांव घुसिंगा निवासी जाहिद ने बताया कि उनके पिता इलियास(45) पिछले करीब 15 साल से पुन्हाना के नकनपुर में बर्तनों की दुकान करते थे। बीते दिन रोजाना की तरह उनके पिता इलियास और भाई जाफर रोजाना की तरह राजस्थान के गांव घुसिंगा जा रहे थे । जब देर शाम दोनों पुन्हाना–जमालगढ़ रोड़ पर स्थित बाइक रोककर एक रेहड़ी से सामान खरीद रहे थे,उसी दौरान जमालगढ़ के तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में किया गया भर्ती
शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने नजदीक के अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान इलियास की मौत हो गई। वहीं जाफर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जांच अधिकारी नवनीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को मृतक इलियास के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया
जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments