![]()
बीकानेर के लूणकरनसर में बादलवाही से मौसम सुहाना बन रहा है।
बीकानेर को मौसम की मेहरबानी का अब तक इंतजार है। तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। पारा अब 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले पंद्रह दिन में ये सबसे ज्यादा तापमान था। वहीं न्यूनतम तापमान अब 28.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है,
बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर में ताे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। वहीं चूरू और फलोदी में पारा 35 के पार है। बारिश तो दूर अब बादलों की झुरमुट भी नजर नहीं आ रही है। पिछले कुछ दिनों से बरसात भले ना हुई लेकिन बादलों की उपस्थिति में गर्मी से राहत मिल रही थी।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बीकानेर में 30 व 31 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने मंगलवार को भी बीकानेर संभाग में बारिश की उम्मीद जताई है, हालांकि बीकानेर जिले में बारिश नहीं होने का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। एक अगस्त तक तेज बारिश हो सकती है। जिसमें बुधवार को भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई है। ऐसे में आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील भी की गई है। बुधवार के लिए येलो अलर्ट है, जबकि इसी दिन चूरू के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments