![]()
हरियाणा के नूंह जिले की पिनगवां थाना पुलिस ने 4 सितंबर को हुई 15 लाख रुपए की नोटों की माला धोखाधड़ी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जाहिद खान (22) पुत्र मकसूद निवासी खेडला थाना पुन्हाना जिला नूंह के
राजस्थान की मस्जिद में इमामत करता है आरोपी
नूंह डीएसपी मुख्यालय हरिंदर कुमार ने बताया कि जाहिद खान ने पूछताछ में बताया कि वह वर्तमान में लोहेसर जिला डीग की मस्जिद में इमामत करता है। आर्थिक तंगी के चलते उसने धोखाधड़ी का रास्ता अपनाया। उसने बताया कि मेवात क्षेत्र में शादियों व स्वागत समारोहों में नोटों की माला पहनाने का चलन है, जिसे किराये पर लिया जाता है। इसी बहाने उसने ठगी की योजना बनाई। 3 सितंबर को जाहिद नूंह शहर के मेन बाजार में स्थित दीपक की दुकान पर गया, जो नोटों की माला किराये पर देता है। जाहिद ने खुद को सद्दीक निवासी रीठट बताकर 15 लाख रुपये की माला बुक कराई और किराये के 4000 रुपये में से 1500 मौके पर दिए, बाकी 2500 रुपये बाद में देने का बहाना बनाया।
पत्नी को दिखाने के बहाने माला लेकर फरार हुआ आरोपी
अगले दिन यानी 4 सितंबर को जाहिद ने योजना के तहत सद्दीक नामक व्यक्ति का मोबाइल लेकर दीपक को कॉल किया और माला मंगवाई। कुछ समय बाद दीपक का लड़का सुमित और उसका साथी मोटरसाइकिल पर माला लेकर रीठट पहुंचे। जाहिद उन्हें मस्जिद के भीतर ले गया और कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने उनका भरोसा जीता। इसके बाद पत्नी को माला दिखाने का बहाना बनाकर बैग अपने पास ले लिया और फरार हो गया। भागते समय उसने कांमा बस अड्डे पर नए कपड़े और नया बैग खरीदा तथा पुराने कपड़े और बैग झाड़ियों में छुपा दिए। चोरी की गई माला को उसने अलवर राजस्थान के एक मकान में छुपा दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी जाहिद ने वारदात की जगह, चोरी किए गए कपड़े व बैग तथा छुपाई गई माला की निशानदेही की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर माला जिसमें 12 लाख 71000 रुपये को बरामद किया ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments