![]()
हनुमानगढ़ के रावतसर मेगा हाईवे पर केले से भरा ट्रक बेकाबू होकर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के टावर से टकरा गया।
हनुमानगढ़ के रावतसर मेगा हाईवे पर बैठे आवारा पशुओं को बचाने के प्रयास में सुबह करीब 5 बजे केले से भरा ट्रक बेकाबू होकर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के टावर से टकरा गया। ट्रक पलटने से हाईवे पर केले बिखर गए और कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित रहा।
ट्रक ड्राइवर लखविन्द्र सिंह ने बताया कि वह गुजरात के अहमदाबाद से जालंधर जा रहा था। टावर से टकराने के बाद ट्रक पलट गया, जिससे केले खराब हो गए और ट्रक का केबिन भी क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर और हेल्पर दोनों सुरक्षित हैं।
लखविन्द्र का कहना है कि वह हर सप्ताह इस मार्ग से गुजरता है और हर बार सड़क पर आवारा पशु बैठे मिलते हैं। उन्होंने नगर परिषद की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
जोधपुर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने कहा कि क्षतिग्रस्त टावर को बदल दिया गया है। टावर के नुकसान की भरपाई ट्रक ड्राइवर से की जाएगी। अगर वह राशि जमा नहीं करता है तो पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। विद्युत विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त टावर को हटाकर नया टावर लगा दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments