![]()
कांस्टेबल संदीप को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर जुटे सर्व समाज के लोग।
सड़क हादसे में मृत कॉन्स्टेबल चालक संदीप शर्मा को शहीद का दर्जा देने की मांग की गई है। इस संबंध में धौलपुर के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा है। इनामी डकैत को धौलपुर पेशी पर लाने के दौरान दौसा में हुए सड़क हादसे में कॉन्
जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि कॉन्स्टेबल चालक संदीप शर्मा हार्डकोर अपराधी को पेशी पर लेकर आ रहा था। जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। ज्ञापन के जरिए लोगों ने कॉन्स्टेबल ड्राइवर को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की है। हादसे के बाद कॉन्स्टेबल की पत्नी ने तेजाब पी लिया था। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जयपुर में किया जा रहा है।
लोगों ने ज्ञापन के जरिए कॉन्स्टेबल के बच्चों को शहीद के अनुसार अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने, मृतक कॉन्स्टेबल के भाई को नौकरी दिलाने की मांग की गई है। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments