☜ Click Here to Star Rating


आरोपी इसरा के मकान के ऊपर रखी कांच की बोलते और पत्थर।

नूंह के फिरोजपुर झिरका स्थित मुंडाका बॉर्डर पर दो पक्षों का विवाद हिंसा में बदल गया था, जहां उपद्रवियों ने पहले से ही घरों की छतों पर पत्थर और कांच की बोतलें जमा कर रखी थीं, जिन्हें उन्होंने हमले में इस्तेमाल किया। बाइक और दुकान में आगजनी के बाद हाला

.

दरअसल, मंगलवार को गाड़ी खड़ी करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। समय सिंह सैनी ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, जब आरोपी नस्सी और लुकमान ने उनके ऊपर कांच की बोतल से हमला कर दिया, तो आरोपियों ने वहां अपने अन्य साथियों को झगड़े की सूचना देकर अलर्ट कर दिया। जिसके बाद आरोपी अपनी छतों पर चढ़ गए और ऊपर से कांच की बोतल और ईंट पत्थरों से उनके ऊपर हमला कर दिया।

मकान पर रखी मिली बोतलें और ईंट-पत्थर

दैनिक भास्कर की टीम उस मकान पर पहुंची, जहां से उपद्रवियों ने पथराव किया था। अभी भी उस छत पर कांच की बोतलें और ईंट पत्थर रखे हुए मिले। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया है। पहले से ही आरोपियों ने पत्थर चढ़ाकर रखे हुए थे।

मौके पर आगजनी के बाद सड़क पर जली बाइक के निशान।

मौके पर आगजनी के बाद सड़क पर जली बाइक के निशान।

घटनास्थल पर आगजनी के निशान

हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर हुई हिंसक झड़प के बाद भले ही हालात सामान्य हो गए हो, लेकिन आगजनी के निशान और टूटी हुई कांच की बोतलें आज भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। जानकारों ने बताया कि जब भीड़ उग्र हो रही थी, तो मौके पर डायल-112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने भीड़ को काबू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन आरोपी और भी ज्यादा उग्र होते चले गए।

जिसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस को भी बुलाया गया। तब कहीं जाकर भीड़ पर काबू पाया गया। कुछ देर बाद ही पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर पुलिस सतर्कता नहीं दिखाती तो क्षेत्रवासियों को एक बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

पथराव के दौरान सड़क पर खड़े ट्रक के शीशे टूटे।

पथराव के दौरान सड़क पर खड़े ट्रक के शीशे टूटे।

5 आरोपी गिरफ्तार, लेकिन जमानत पर रिहा

दो पक्षों की हिंसक झड़प में पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार किए है। पांचों आरोपी राजस्थान में अलवर जिला के हाजीपुर के रहने वाले हैं। हालांकि कोर्ट से इनको जमानत मिल गई। इन आरोपियों में लुकमान (32), जुबैर (37), उमरदीन (35), सकरुल्ला खान (40) और रुस्तम (37) शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल इलाके में अब माहौल शांतिपूर्ण है। फिर भी सावधानी के तौर पर मौके पर पुलिस की 2 कंपनियां तैनात हैं।

नूंह के एसपी ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। नूंह पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीस कमेटी की बैठक में की जा रही शांति की अपील

फिरोजपुर झिरका एसडीएम लक्ष्मी नारायण और डीएसपी अजायब सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

बैठक में सभी से आपसी भाईचारे को बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। बाजार, यातायात और अन्य सभी गतिविधियां पहले की तरह सुचारू रूप से चल रही हैं।

*************************

नूंह हिंसक झड़प से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

नूंह में झड़प की CCTV फुटेज सामने आई: हाथों में डंडे लिए आगे बढ़ी भीड़, एक-दूसरे पर पथराव, दुकान का सामान सड़क पर फेंका

हाथों में डंडे लेकर आगे बढ़ने और तोड़फोड़ करने की घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

हाथों में डंडे लेकर आगे बढ़ने और तोड़फोड़ करने की घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

हरियाणा के नूंह में मंगलवार शाम को 2 पक्षों में हुए टकराव की अब CCTV फुटेज सामने आई है। फिरोजपुर झिरका के मुड़ाका गांव के मेन रोड पर बने पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई। फुटेज में दिख रहा है कि लोग हाथ में डंडे लेकर आगे बढ़ रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading