☜ Click Here to Star Rating


सीकर के बावड़ी में आज सुबह घने बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई।

सीकर में आज सुबह बावड़ी सहित आसपास के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। हालांकि आज जिले में ज्यादातर इलाकों में घने बादल छाए हैं। अभी सीकर में तीन दिनों तक हल्की से सामान्य दर्जे की बारिश हो सकती है।

.

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.5 और अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को सुबह तो आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन उसके बाद धूप में तेजी रही।

सीकर के हर्ष पर्वत पर सुबह घने बादल छाए रहे। ऐसे में यहां अंधेरा सा छाया रहा।

सीकर के हर्ष पर्वत पर सुबह घने बादल छाए रहे। ऐसे में यहां अंधेरा सा छाया रहा।

मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक सीकर में आज और कल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन यहां हल्की से सामान्य दर्जे की बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने के चलते उमस भी बढ़ेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सीकर में 16 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से 15 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इसका असर सीकर में भी देखने को मिलेगा। सीकर में 14 से लेकर 17 अगस्त तक सामान्य दर्जे की बारिश हो सकती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading