![]()
सुबह से आसमान में बादल छाए हुए।
बंगाल की खाड़ी से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने कोटा संभाग में बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। 14 अगस्त यानी आज हल्की से मध्यम और 15 अगस्त से मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए।
इधर मौसम में हुए बदलाव से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम पाय 32.5 और न्यूनतम 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया। जबकि मंगलवार को अधिकतम पारा 34.4 और न्यूनतम 26.6 डिग्री पारा था। इस बार सीजन में कुल 911.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments