☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हंगामा हो गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे। इस आयोजन का विरोध करते हुए NSUI कार्यकर्त

.

दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। पुलिस ने बारिश के बीच लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस बीच 6 स्टूडेंट्स को चोट आई। मौके से 12 NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

NSUI कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई पर RSS के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी गाड़ियों में शीशे भी फोड़े।

RSS का पोस्टर फाड़ते NSUI कार्यकर्ता।

RSS का पोस्टर फाड़ते NSUI कार्यकर्ता।

स्थिति बेकाबू होते देख लाठीचार्ज किया गांधीनगर थाना पुलिस ने बताया कि NSUI कार्यकर्ता बिना अनुमति परिसर में घुसकर कार्यक्रम को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने स्थिति बेकाबू होते देख लाठीचार्ज किया ताकि कैंपस में बढ़ते हुड़दंग को शांत किया जा सकें।

NSUI के 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया इस आयोजन का विरोध करते हुए NSUI कार्यकर्ता सुबह से ही यूनिवर्सिटी में पहुंचना शुरू हो गए थे। वे शाम को ABVP के आयोजन स्थल पर पहुंच गए। स्टेज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर को फाड़ दिया। इसका ABVP कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। मामला बढ़ता गया और दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।

मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। बारिश के बीच ही आपस में उलझ रहे कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजी। कैंपस में विरोध करने जुटे NSUI कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान NSUI के 12 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

ABVP और NSUI कार्यकर्ता हुए आमने - सामने।

ABVP और NSUI कार्यकर्ता हुए आमने – सामने।

छात्रों को पीटकर गाड़ियों में की तोड़फोड़ NSUI के छात्र नेता महेश चौधरी ने कहा कि पुलिस ने बर्बरता की हद पार कर दी। न केवल छात्रों को पीटा गया बल्कि, हमारी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनिवर्सिटी कैंपस किसी पार्टी का अड्डा नहीं बल्कि शिक्षा का मंदिर है। जहां शस्त्र पूजन जैसा काम होना ही नियमों के विपरीत है।

छात्र नेता नीरज खींचड़ ने आरोप लगाया- पुलिस RSS के इशारे पर काम कर रही है। आज NSUI के विरोध की आवाज़ दबाने के लिए छात्रों पर बर्बरतापूर्वक हमला किया गया है। इस दौरान न सिर्फ पुलिस बल्कि, RSS कार्यकर्ताओं ने भी डंडों से वार किए है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading