☜ Click Here to Star Rating


नर्सिंग स्टाफ ने शहर के प्रमुख चौराहों, जैसे स्टेच्यू सर्कल, गोपालपुरा बायपास और अमरूदों का बाग पर पहुंचकर लोगों को उनके दिल की सेहत के प्रति जागरूक किया।

जयपुर में वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर रूंगटा हॉस्पिटल ने हृदय स्वास्थ्य जागरूकता के लिए एक अनूठा अभियान चलाया। हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ ने शहर के प्रमुख चौराहों, जैसे स्टेच्यू सर्कल, गोपालपुरा बायपास और अमरूदों का बाग पर पहुंचकर लोगों को उनके दिल की

.

इस अभियान के तहत, नर्सिंग स्टाफ ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर ले रखे थे, जिन पर हृदय स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश लिखे थे। इन संदेशों में “क्या आपका दिल आपके बिज़ी शेड्यूल से खुश है?” और “जो दिल बिना ब्रेक के चलता है… उसका चेकअप भी नहीं?” जैसे प्रश्न शामिल थे, जिन्होंने राहगीरों को सोचने पर मजबूर किया।

अन्य पोस्टरों पर “कल कोई और करेगा ‘RIP’ पोस्ट… अगर आज आपने टेस्ट नहीं किया।” और “रेड लाइट सिग्नल पर तो रुकते हो… पर बॉडी के सिग्नल्स पर नहीं?” जैसे संदेश थे। इन संदेशों का उद्देश्य लोगों को उनकी व्यस्त जीवनशैली में हृदय स्वास्थ्य की अनदेखी न करने के लिए प्रेरित करना था।

हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ ने अल्बर्ट हॉल पर भी पहुंचकर लोगों को उनके दिल की सेहत के प्रति जागरूक किया।

हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ ने अल्बर्ट हॉल पर भी पहुंचकर लोगों को उनके दिल की सेहत के प्रति जागरूक किया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके दिल की सेहत के प्रति सजग करना, बिना बोले दिल तक स्वास्थ्य का संदेश पहुंचाना और हृदय रोगों के प्रति व्यापक चेतना फैलाना था।

रूंगटा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर रास बिहारी रूंगटा ने बताया, “वर्ल्ड हार्ट डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि यह एक संदेश है कि हमें अब अपने दिल को नजर अंदाज़ करना बंद करना होगा। हमारा प्रयास यही है कि लोग समय रहते जागरूक हों और अपना टेस्ट करवाएं।”



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading