☜ Click Here to Star Rating


झालावाड़ में स्कूल का हिस्सा ढहने से हुई 7 बच्चों की मौत के मामले में एनएसयूआई की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर अजमेर जिले के स

.

सोमवार को एनएसयूआई के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष अभिषेक सेमसन के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में एक साथ अंदर जाने को लेकर पुलिस से कार्यकर्ता भीड़ गए। कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कुछ देर के लिए रास्ता जाम किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

सूचना मिलने पर सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा और सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए गेट के बाहर बैरिकेट्स भी लगा दिए गए। पुलिस ने समझाइश कर कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दिलवाया।

अजमेर जिले के समस्त जर्जर स्कूलों को ठीक करने और शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की गई।

अजमेर जिले के समस्त जर्जर स्कूलों को ठीक करने और शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की गई।

शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग

अजमेर एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष अभिषेक सेमसन ने बताया कि एनएसयूआई की ओर से प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर लोग बंधु के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देकर जिले के समस्त जर्जर स्कूलों को ठीक करवाने और उन्हें बंद करने की मांग की गई है। झालावाड़ में हुई घटना दुखद है। अजमेर में ऐसी घटना ना हो इसे लेकर एनएसयूआई ने विरोध जताया है।

छात्र नेता लकी जैन ने बताया कि शिक्षा मंत्री के निलंबन की मांग को लेकर सा विरोध कर रही है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को खुद अपने इस पर इस्तीफा देना चाहिए। झालावाड़ में हुई घटना शर्मनाक है। कोई भी अपने स्तर पर जिम्मेदारी लेना नहीं चाह रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading