☜ Click Here to Star Rating


नसीराबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में चोरों के हौंसले बुलंद है। बीती रात्रि को चोरों ने 5 मकानों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात की खबर लोगों में भय का माहौल है। इसमें एक पूर्व सैनिक का मकान है, जहां से पैतीस लाख की चोर

.

सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी हुकम गिरी ने जाब्ते के साथ मौका मुआयना किया। जरूरी जानकारी लेने के साथ आस पास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

इन पांच जगहों पर हुई वारदात….

  • वारदात संख्या एक – फूलागंज कोली मोहल्ले में रहने वाले पूर्व सैनिक मोहम्मद अलाऊद्दीन खान जो कि अपनी पत्नी के साथ रहते है और एचपीसीएल गैस प्लांट में कार्य करते है। मकान मालिक अलाऊद्दीन रविवार रात्रि को गैस प्लांट पर नाईट ड्यूटी होने के कारण मकान के बाहर से ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे और उनकी पत्नी ऊपर कमरे में सो रही थी। मकान पर चोरों ने दरवाजे का कुंदा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मकान के दो-तीन कमरों की आलमारियों, दराज आदि को खंगालकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित अलाऊद्दीन ने उनके मकान से करीब 20 तोला सोने के जेवर, 7-8 लाख रुपए नगद व चांदी के जेवरात कुल लगभग 35 लाख रुपए की चोरी होने की जानकारी दी।
  • वारदात संख्या दो – दूसरी वारदात पूर्व सैनिक अलाऊद्दीन खान के मकान के सामने ही स्थित गोविंदराम महावर के मकान में हुई। गोविंदराम महावर अपने पुत्र के पास अजमेर रह रहे थे और मकान सूना था तथा उस पर ताला लगा हुआ था। यहां भी चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और आलमारी आदि को खोलकर वारदात का अंजाम दिया। हालांकि यहां से चोर कुछ खास सामान नहीं ले गए। मकान मालिक के नसीराबाद पंहुचने पर चोरी के सामान का पता लगेगा।
  • वारदात संख्या तीन : तीसरी वारदात भी इसी क्षेत्र में इरशाद कुरेशी के मकान में हुई। इरशाद कुरेशी अपने परिवार सहित जयपुर रहते है और उनका मकान प्राय: बंद ही रहता है। जहां भी चोरों ने घुसकर घरेलू सामान को खंगालने का प्रयास किया। लेकिन संभवत: यहां से भी उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। मकान मालिक के पंहुचने पर चोरी गए सामान का पता लग पाएगा।
  • वारदात संख्या चार : चौथी वारदात सिटी थाने से महज करीब 200 मीटर दूर राजनारायण रोड़ स्थित सरदारसिंह जैन के घर पर हुई। मकान मालिक परिवार सहित भीलवाड़ा गए हुए थे। जहां भी चोरों ने मकान का कुंदा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां भी मकान मालिक के भीलवाड़ा से नसीराबाद पंहुचने पर पता लगेगा कि चोर कितना सामान चुरा कर ले गए।
  • वारदात संख्या पांच – पांचवी वारदात भी राजनारायण रोड़ स्थित सरदारसिंह जैन के पास वाले हरिप्रसाद विजयवर्गीय के मकान में हुई जो कि बंद पड़ा हुआ। यहां भी चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और चोरी का प्रयास किया लेकिन उक्त मकान खाली पड़ा होने से चोरों को यहां से कुछ हाथ नहीं लगा।

(इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)

………………..

पढें ये खबर भी…

अजमेर में बारिश, सड़कों पर भरा पानी:12वीं तक के स्कूलों में की छुट्‌टी; अगले 2 दिन भी भारी बरसात का अलर्ट

अजमेर शहर में सोमवार सुबह से रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। करीब दो घंटे बरसात के दौरान सड़कों से पानी बह निकला। बरसात सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुई। जो 9 तक जारी रही। अजमेर के आनासागर से पानी की निकासी लगातार की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading