![]()
पुलिस ने बाइक सवार पर हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हनुमानगढ़ के तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने बाइक सवार पर हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रजनदीप कौर ने बताया कि 27 जून को मनीराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट के अनुसार 26 जून की रात 8 बजे मनीराम का बेटा राजेन्द्र बाइक से भूरानपुरा से अपनी ढाणी आ रहा था। रास्ते में जीतू, रणवीर, ओमप्रकाश, देवकरण और 2-3 अन्य व्यक्तियों ने राजेंद्र को रोका। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में राजेंद्र को गंभीर चोटें आईं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। पुलिस ने आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 13 आरडब्ल्यूडी, भूरानपुरा निवासी देवकरण (18), ओमप्रकाश (26), रणवीर (26) और रणजीत उर्फ जीतू (28) शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में मसीतांवाली हेड चौकी प्रभारी एएसआई अजीत सिंह, कॉन्स्टेबल पवन कुमार और विनोद कुमार शामिल थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अग्रिम अनुसंधान में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments