ग्रामीण क्षेत्र में आज सुबह हुई बारिश की वजह से किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा।
जोधपुर में रविवार देर रात और सोमवार सुबह हुई बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में खेती किसानी करने वाले किसानों की फसल बर्बाद हो गई। खेत में काट कर रखी किसानों की फसल पानी में बह गई। किसानों ने अब इस पर मुआवजा राशि देने की मांग की है।
लूणी क्षेत्र की बात की जाए तो यहां के धुंधाडा, फिंच सहित कई गांवों में फसल खराब होने की वजह से किसानों को नुकसान पहुंचा हैं। इसे देखते हुए किसानों ने एसडीएम और तहसीलदार से उचित मुआवजा राशि देने की मांग की है। लूणी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत फिंच में भी आज सुबह हुई जोरदार बारिश की वजह से फसल नष्ट हो गई। तूफानी मुस्तादार बारिश से किसानों के खेत में रखी हुए फसल खराब हो गई। इसके चलते किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।

किसानों ने खेत की फसल खराब होने पर मुआवजा देने की मांग की है।
बता दें कि पूर्व में भी काजरी की और से पांच दिन बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। जिसमें खेत में काटकर रखी गई फसल को भी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments