![]()
दौसा में अधिकारियों की मीटिंग लेते कलेक्टर देवेन्द्र कुमार।
‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत दौसा जिले की ग्राम पंचायतों में लगे पौधों की प्रशासन द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने जिले की पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें राज्य सरकार की म
कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा करते हुए गांवों में साफ-सफाई पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित सभी प्रस्ताव 15 अगस्त तक भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही, जिन ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां राजीविका के स्वयं सहायता समूहों को टेंडर जारी कर काम शुरू कराने को कहा। उन्होंने मनरेगा, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अटल ज्ञान केन्द्रों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
खरीफ गिरदावरी की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे अधिकारी
कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को खरीफ गिरदावरी की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए समय पर पूरी कराने के निर्देश दिए। साथ ही, 20 प्रतिशत खसरों पर किसानों से गिरदावरी करवाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होेंने कहा कि खरीफ गिरदावरी संवत् 2082 का कार्य 1 अगस्त से शुरू हो गया है, जिसके लिए पोर्टल को लाइव कर दिया है। उन्होंने गिरदावरी कार्य सरकारी खसरों के अलावा अन्य सभी खसरों में डिजीटल क्रॉर सर्वे के निर्धारित मानकों के अनुरूप करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी खसरों पर जाकर फोटो लेकर गिरदावरी करनी है। किसान गिरदावरी के लिए 20 प्रतिशत खसरों पर काश्तकारों को गिरदावरी करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामस्वरुप चौहान, दौसा एसडीएम मूलचंद लूणिया, लवाण एसडीएम रविकांत सिंह एवं जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार मीणा सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। एसडीएम, तहसीलदार एवं पंचायत समितियों के विकास अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments