![]()
विधायक हरलाल सहारण ने जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया।
चूरू में हुई तेज बारिश के बाद विधायक हरलाल सहारण ने जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने गाजसर गिनाणी, जौहरी सागर, ताजुषाह तकिया सहित जलभराव वाली गलियों का निरीक्षण किया।
विधायक ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। सहारण ने लोगों को समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि जलभराव की स्थिति के स्थायी समाधान के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। इससे आमजन को बारिश के मौसम में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
उनके निर्देश पर जेटिंग मशीन के द्वारा ब्लॉकेज निकालकर कुछ क्षेत्रों में रुके हुए पानी की निकासी का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, नगर परिषद एक्सईएन पूर्णिमा यादव, प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, सुरेश सारस्वत, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, सुनील ढाका, कैलाश डूडी और मनोज शर्मा सहित अनेक वार्डवासी मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments