राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सालावास से सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
जोधपुर के सालावास में डिप्टी CM दीया कुमारी ने 104.15 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान दिया कुमारी ने कहा कि उनकी सरकार ने महज डेढ़ साल में 21 हजार 650 करोड़ रुपए खर्च कर 30 हजार 381 किमी सड़कों का विकास करवाया है। 1 हजा
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन सेवा के कार्यों को शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से आमजन को राहत मिल रही है, उन्होंने लोगों से स्वदेशी खरीदने का आह्वान भी किया

कार्यक्रम के दौरान सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।
जोगाराम पटेल ने की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि जोजरी नदी को प्रदूषण मुक्त करवाया जाएगा। उसके लिए 172. 58 करोड रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक माफिया पर कड़ी कार्यवाही कर भर्ती प्रक्रिया को स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाया है।
इन कार्यों का शिलान्यास
सालावास से सर-सरेचा-फींच धुन्धाड़ा जिला सीमा तक सड़क (29.70 किमी) लागत 4822 लाख रुपए।
गुडा से भाण्डू कला वाया सालावास
नन्दवान-हीरखेड़ा सड़क (23 किमी) लागत 4347 लाख रुपए।
बोरानाडा से सालावास सड़क (8 किमी) लागत 1246 लाख रुपए।
इस अवसर पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, लूणी प्रधान वाटिका राजपुरोहित, धवा प्रधान गोविंद राम सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments