![]()
करौली में दिव्यांग बालक-बालिकाओं ने डांडिया और गरबा की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
करौली के निशब्द स्कूल परिसर में दिव्यांग बालक-बालिकाओं ने डांडिया और गरबा की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को आकर्षित किया। बच्चों की लय, ऊर्जा और आत्मविश्वास ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया
विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के उत्साह और स्कूल की सेवाओं की सराहना की। राजाराम ने विशेष रूप से बालिकाओं की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को सांस्कृतिक मंच प्रदान करना और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना था। जैसे ही बालिकाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया की प्रस्तुति शुरू की, दर्शक अपनी सीटों से उठकर सुर और ताल के साथ झूमने लगे।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक बबलू शर्मा, निगम के परियोजना प्रबंधक पवन गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद से विष्णु सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद उपस्थित रहे। दाखादेवी स्कूल की शालिनी, रूवी जादौन, दया शर्मा, एडवोकेट ऐश्वर्य सिंह, उषा सिंह, प्रीति, नितिन जैन, अनुराधा शर्मा, अनीसा तिवारी, मधु मीणा, सौरभ भारद्वाज, मदनमोहन शर्मा, प्रदीप शुक्ला, संजय, स्कूल स्टाफ और लगभग 250 से अधिक लोग कार्यक्रम का हिस्सा बने।
मंच संचालन अनुज प्रताप ने किया, जबकि सांकेतिक भाषा में अनुवाद की जिम्मेदारी अनिल पाल ने निभाई। अंत में संस्था के समन्वयक एवं सदस्य सचिव सत्येन चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments