प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियां थम चुकी है। बुधवार को जैसलमेर शहर में दिन भर बादलों की आवाजाही रही। लेकिन मेघ बरसे नहीं। पिछले दिनों जिले के कई इलाकों में बारिश हुई थी। जिससे मौसम में ठंडक घुल चुकी है और उमस भरी गर्मी से राहत मिल चुकी है। बुधवार को
बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 10 डिग्री का अंतर रहा। तापमान के सामान्य से कम होने के कारण गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार दिनों तक जिले में मौसम साफ़ रहेगा। सप्ताह भर तक जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

जैसलमेर जिले औसत 215 एमएम के मुकाबले औसत 218 एमएम बारिश हो चुकी है।
215 एमएम के मुकाबले 218 एमएम बारिश हो चुकी है जैसलमेर जिले में पिछले दिनों अलग अलग इलाकों में हुई बारिश से खरीफ फसलों को जीवनदान मिला है। हालांकि अगस्त महीने तक औसत 215 एमएम के मुकाबले 204 एमएम ही बारिश हुई थी। लेकिन सितंबर के आठ दिनों में बारिश का बाकी बचा कोटा पूरा हो चुका है। औसत 215 एमएम के मुकाबले औसत 218 एमएम बारिश हो चुकी है। अब मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार दिन मौसम सामान्य ही रहेगा। इसके साथ ही सप्ताह भर बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद अगस्त के पहले पखवाड़े में बारिश कम ही हुई थी। जिससे खरीफ फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। लेकिन अगस्त के दूसरे पखवाड़े में हुई बारिश के बाद फसलों को काफी राहत मिली है। अब किसानों को आस जगी है कि इस बार बंपर पैदावार होगी

अब एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments