बहुमंजिला भवनों में जहां जहां अग्निशमन के बंदोबस्त नहीं है उनको नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
कोटा के अनंतपुरा इलाके में दीपश्री अपार्टमेंट में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। अब नगर निगम के अग्निशमन विभाग की ओर से शहर की आवासीय, व्यवसायिक भवनों के मालिकों, सोसाइटी को नोटिस जारी किए जा रहे है। इसकी शुरुआत बुधवार से कर दी गई है। मुख्य अग

अपार्टमेंट में आग लगने से दो मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई थी।
शहर में 80 भवनों को जारी होंगे नोटिस
राकेश व्यास ने बताया कि कोटा में उत्तर और दक्षिण के करीब 80 भवन ऐसे है जहां कोई हादसा हो तो जनहानि हो सकती है। इनमें से कई में आग से बचाव के इंतजाम नहीं है। इन भवनों को नोटिस जारी किए जाएंगे और अगर संचालकों ने कोई कदम नहीं उठाए तो भवनों को सीज करने की कार्यवाही भी करेंगे।
पहले भी नोटिस दिए, अब कार्यवाही होगी
व्यास ने बताया कि कई बिल्डिंग्स संचालकों को जिनमें आवासीय और व्यावसायिक दोनों शामिल है, नोटिस जारी किए गए थे। उनमें से कुछ के जवाब नहीं मिले, रिमाइंडर भी भेजे गए थे। कुछ ने अपने स्तर पर व्यवस्था सुधारने की बात कही थी। इनको सबको दुबारा चेक किया जाएगा और कमियां मिलने पर सीज को कार्यवाही की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments