खैरथल तिजारा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय जयपुर की विशेष टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। दीपावली पर्व से पहले मिलावटखोरों पर नकेल कसते हुए टीम ने दो डेयरियों से लगभग 430 लीटर मिलावटी और दूषित दूध नष्ट कराया। यह कार्रवाई खाद्य
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि टीम ने मुंडावर तहसील के ग्राम तेहड़की, पोस्ट गोपीपुरा स्थित मैसर्स धर्मवीर डेयरी और मैसर्स रमेश डेयरी पर छापा मारा। धर्मवीर पुत्र रामअवतार (32 वर्ष) की डेयरी में छापेमारी के दौरान एसएफ पाउडर, पाम व रिफाइंड ऑयल, हेरिटेज ब्रांड देसी घी, मिल्क पाउडर और मिक्सर ग्राइंडर बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि संचालक इन सामग्रियों को मिलाकर मिलावटी दूध तैयार कर खैरथल और सोडावास क्षेत्र में आपूर्ति करता था।
मौके पर मौजूद मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से किए गए प्रारंभिक परीक्षण में दूध में मिलावट की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने मौके पर ही 10 कैनों में रखे 430 लीटर मिलावटी दूध को नष्ट करवा दिया। दूसरी ओर, मैसर्स रमेश डेयरी (संचालक रमेश कुमार पुत्र कबूल सिंह) पर छापे के दौरान सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाई गई।

खैरथल-तिजारा जिले में 430 लीटर मिलावटी दूध नष्ट।
डेयरी खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के प्रावधानों का पालन नहीं कर रही थी। विभाग ने डेयरी संचालक को 15 दिवसीय सुधार नोटिस जारी किया। साथ ही, दूध का कानूनी नमूना लेकर लैब में जांच के लिए भेजा गया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें छह महीने तक की कैद और 5 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।
खाद्य सुरक्षा टीम में महिपाल सिंह, सुभाष यादव और रमेश शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि दीपावली से पहले जिले में मिलावटखोरों पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं हेल्थ अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी मिलावट की सूचना मिलती है, तो वे इसकी जानकारी दें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments