बांसवाड़ा-डूंगरपुर से बीएपी सांसद राजकुमार रोत को गोली मारने पर एक करोड़ का इनाम देने की घोषणा एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर की। यह धमकी उदयपुर में सांसद की पत्रकार वार्ता के फेसबुक पर लाइव के दौरान एक व्यक्ति ने लाइव कमेंट के रूप में दी।
यूजर ने लिखा-

हमारे राजस्थान के अंदर सर्व समाज मिलजुल कर रहता था। इस… के… ने एक क्रिश्चियन है। यह अमेरिका से आया हुआ है। इसने हमारे राजस्थान की मां…। जो कोई आदमी उसको गोली मारे मैं इसको एक करोड़ रुपए इनाम दूंगा। इसको गोली मारना बहुत जरूरी है।

मामले में अब सांसद राजकुमार रोत ने डीजीपी व आईजी को लेटर लिखकर शिकायत की है।
यह था मामला
उदयपुर जिले की नाई थाना पुलिस की ओर से एक मर्डर के मामले में 5 आदिवासियों को झूठा फंसा करके उनकी जमीन हड़पने के विरोध में बांसवाडा-डूंगरपुर से बीएपी के सांसद राजकुमार रोत ने मंगलवार उदयपुर में प्रेसवार्ता की थी। प्रेसवार्ता एक सोशल मीडिया पर लाइव चल रही थी।
इस दौरान चंद्रवीर सिंह नाम के व्यक्ति ने लाइव कमेंट किया था। जिसमें उसने सांसद रोत पर ईसाई होने व सर्व समाज में माहौल खराब करने के आरोप लगाते हुए राजकुमार रोत को गोली मारने पर एक करोड़ देने की घोषणा की थी। अब सोश्यल मीडिया पर ये धमकी शेयर हो रही है।
डीजीपी व आईजी को लेटर लिखकर कार्रवाई की मांग
सोश्यल मीडिया पर दी गई धमकी के बाद सांसद रोत ने डीजीपी व आईजी को लेटर लिखकर सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी अब शासन ओर प्रशासन की है। उन्होंने भी इस मामले में प्रशासन से कार्रवाई केके मांग की है और यह तक पता करे कि आखिर इसके पीछे किनका हाथ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments