☜ Click Here to Star Rating



फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

बालोतरा जिले के समदड़ी थानान्तर्गत लाखेटा रोड पर बस ने बाइक को टक्कर मार कर युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को समदड़ी हास्पिटल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर पुल

.

पुलिस के अनुसार बाइक सवार करमावास निवासी पदमाराम (42) पुत्र सुजाराम बाइक पर अपने दोस्त के साथ कम्मों का पाड़ा से गांव की तरफ जा रहा था। बीच रास्ते में प्राइवेट बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पदमाराम को कुचल दिया। इससे उसके मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने प्राइवेट गाड़ी से घायल को समदड़ी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहां पर इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर समदड़ी थाने के थानाधिकारी ओमप्रकाश और तहसीलदार शैतान सिंह मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया।

थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि प्राइवेट बस को जब्त कर लिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इनपुट : महावीर सैन



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading