स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की ओर से छात्रों की अनेक मांगों को लेकर साइंस कॉलेज में विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज में छात्र संघ चुनाव बहाल करने, सीटों और सेक्शनों की संख्या बढ़ाने, बुनियादी सुविधाओं में सुधार करने की मांग की। इसके बाद

कॉलेज में विरोध-प्रदर्शन करते हुए छात्र।
छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप नेहरा ने कहा- कॉलेज में प्रतिवर्ष हजारों छात्र आवेदन करते हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण योग्य छात्रों को निराशा हाथ लगती है। इसके अतिरिक्त कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लेक्चर नियमित नहीं होते, लैब्स में उपकरणों की कमी है और पुस्तकालय महज एक दिखावा बनकर रह गया है।
कॉलेज इकाई अध्यक्ष अंकित पचार ने बताया कि हम कई महीनों से शांतिपूर्ण ढंग से मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अनसुनी कर रखी है। आज सैंकड़ों छात्रों ने प्रिंसिपल का घेराव किया है। अगर अब भी छात्रों की सुनवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपते हुए छात्र।
कॉलेज इकाई सचिव विजेंद्र ने कहा कि यदि मांगों पर निर्धारित समयसीमा में कोई कार्यवाही नहीं की गई तो यह केवल कॉलेज स्तर तक सीमित आंदोलन नहीं रहेगा बल्कि जिला और राज्य स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।जिला सचिव राकेश मुवाल ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की प्रथम सीढ़ी होती है इसको सरकार चुनाव नहीं करवा कर लोकतंत्र खत्म करने का काम कर रही है।
इन मांगों को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन
- छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं।
- कॉलेज परिसर में साफ पानी की व्यवस्था की जाए।
- रोड पर बैरिकेट्स लगाए जाएं।
- फिजिक्स और केमिस्ट्री के लिए प्रायोगिक सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
- बायोलॉजी में प्रैक्टिकल शुरू किए जाएं।
- लाइब्रेरी को सुचारू और पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
- छात्रों को हॉस्टल व खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
- ST छात्रों के लिए विशेष कैंप आयोजित कर ID कार्ड जारी किए जाएं।
- बायो में सीट व सेक्शन बढ़ाए जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments