![]()
पुलिस गिरफ्त में जानलेवा हमले का आरोपी।
सवाई माधोपुर की कुंडेरा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामसिंह मीणा पुत्र मुरारीलाल मीणा निवासी श्यामपुरा, थाना कुण्डेरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो माह से फरार आरोपी रामसिंह मीणा को अब गिरफ्तार किया है।
दो माह से फरार चल रहा था फरार
कुंडेरा थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया- 3 जून को हरिकेश पुत्र बजरंगा मीणा निवासी खवा थाना कुंडेरा ने इलाज के दौरान सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में पुलिस को पर्चा बयान देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में हरिकेश ने बताया कि तड़के 4-5 बजे के बीच कुलदीप व उसके साथियों ने उनके घर में घुसकर उन पर और उनके बेटे पर तलवार से हमला कर जानलेवा हमला किया।
इस मामले में पूर्व में आरोपियों कुलदीप व मनकेश को गिरफ्तार कर लिया गया था और वारदात में प्रयुक्त तलवार को भी ज़ब्त कर लिया गया था। वहीं, तीसरा आरोपी रामसिंह मीणा वारदात के समय से ही फरार चल रहा था, जिसे अब दो महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सिंह ने बताया कि SP अनिल कुमार की ओर से चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments