![]()
मार्निंग वॉक के दौरान पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया।
टोंक सवाई माधोपुर के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया शनिवार को सवाई माधोपुर दौरे पर रहे। उन्होंने सुबह मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान खेल स्टेडियम में पहुंचकर मॉर्निंग वॉक किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से मुलाकात की और जिले में हाल ही में हुई अतिवृष्टि
जौनापुरिया बोले, सुख दुख में लोगों के साथ हूं
इस दौरान जौनपुरिया ने मैदान में योगा करने आए लोगों के साथ योग कर स्वास्थ्य लाभ भी लिया। योगा सत्र के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही वे टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हों, लेकिन वे जिले की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे।
पूर्व सांसद ने कहा कि जनता जब भी उन्हें पुकारेगी, वह सेवा में तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान सुखबीर सिंह जौनपुरिया खंडार क्षेत्र के अतिवृष्टि प्रभावित गांवों का भी निरीक्षण करेंगे और वहां के हालात का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments