![]()
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र से 9वीं क्लास की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा अपने घर के बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए गई थी इस दौरान वापस घर नहीं पहुचीं। बुआ की ओर से अलवर गेट थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जा
अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार 50 साल की महिला ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके भाई की बेटी भाई की मृत्यु होने के बाद से करीब 10 साल से उनके साथ रह रही है। वह 9वीं कक्षा में पढ़ती है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह उसकी बेटी के बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए पड़ोस में गई थी जो कि वापस नहीं पहुचीं। बच्ची नाबालिग है। आस पड़ोस और रिश्तेदारों में काफी तलाश के लिए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments