![]()
उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने आपसी कहासुनी पर दूसरे नाबालिग को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना रावजी का हाटा में मीठाराम मंदिर के सामने देर रात करीब 10 बजे की है। घटना के बाद हमलावर नाबालिग फरार है। वहीं, घायल को तुरंत एमबी हॉस्पिटल
एक ने गर्दन पकड़ी, फिर पेट पर मारा चाकू थानाधिकारी रतनसिंह चौहान ने बताया कि नाबालिग दोस्त आपस में बातें कर रहे थे। तभी बिजली चली गई। इसी बीच 14 साल के लड़के ने 13 साल के लड़के की गर्दन के पीछे से पकड़ ली। इस पर पांचों साथियों ने उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान चाकू से हमला हुआ।
चाकू किशोर के पेट के दाहिनी ओर लगा। इसके बाद बच्चों ने उसकी चोट देखी। जिसके बाद हमलावर रवाना हो गए। घायल नाबालिग के परिजनों की पास ही गोपाल भवन में नीचे सब्जी की दुकान है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन उसे तुरंत एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments