![]()
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10 वीं और 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन आगामी 16 नवम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगा। इस परीक्षा के ऑनलाईन आवेदन मंगलवार यानि आज से शुरू हो गए है।
बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि 10 वीं और 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी के लिए राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए बिना विलम्ब शुल्क के ऑनलाईन आवेदन एवं बैंक चालान मुद्रण करने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर है। मुद्रित चालान द्वारा बैंक में शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर है।
परीक्षा के लिए विलम्ब शुल्क सहित ऑनलाईन आवेदन एवं बैंक चालान मुद्रण 24 सितम्बर से 26 सितम्बर तक किए जा सकेंगे। मुद्रित चालान द्वारा बैंक में शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 29 सितम्बर है। बिना विलम्ब शुल्क एवं विलम्ब शुल्क सहित भरे गए ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी मय प्रमाण पत्रतथा परीक्षा शुल्क का बैंक चालान एवं परीक्षार्थियों की सूची भिजवाने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है।
ये रहेगी फीस
- सामान्य वर्ग श्रेणी के लिए बिना विलम्ब शुल्क के 300 रूपए एवं विलम्ब शुल्क सहित 350 रूपए तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीपीएल, निःशक्त, सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के लिए बिना विलम्ब शुल्क के 175 रूपए एवं विलम्ब शुल्क सहित 225 रूपए परीक्षा शुल्क है।
27 सितम्बर से ऑनलाइन संशोधन
- ऑनलाईन आवेदन पत्र भरते समय विद्यालय स्तर पर हुई त्रुटि यथा छात्र के पिता, माता का नाम, वर्तनी, फोटो, लिंग, भाषा, वर्ग में केवल ऑनलाईन संशोधन निःशुल्क स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाईन संशोधन 27 सितम्बर से 29 सितम्बर तक हो सकेगा।
स्कूल लेगा 20 रुपए
- विद्यालय द्वारा अग्रेषण शुल्क 20 रूपए प्रति परीक्षार्थी अलग से लिया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2025 का पाठ्यक्रम, विस्तृत विज्ञप्ति व अन्य जानकारी बोर्ड वेबसाईट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
यहां करें कॉन्टेक्ट
- अन्य बोर्ड से संबंधित विद्यालय आईडी पासवर्ड प्राप्त करने के लिए एवं अन्य तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए आईटी एण्ड सी शाखा के दूरभाष नं 0145-2632865, 2627454 एवं ईमेल bser.pwd@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।
- परीक्षा संबंधी अन्य जानकारी के लिए उपनिदेशक (परीक्षा) से दूरभाष नं 0145-2425770 एवं ईमेल stse.bser@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments