☜ Click Here to Star Rating



घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

राजसमंद में गिलूण्ड के पास कुत्तों के झुंड ने एक नीलगाय को घेर लिया और उसका पीछा करने लगे। जान बचाने के लिए नीलगाय दौड़ती हुई रोड की तरफ भागी, लेकिन उसी समय सामने से आ रही एक अल्टो कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि नीलगाय उछलकर कार के फ्रंट ग्लास

.

हादसा मंगलवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे हुआ, जिसे वहीं पास के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे देव दाधीच ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

देव ने बताया- शाम साढ़े 5 बजे खेत की दिशा से एक नीलगाय भागती हुई मैदान की ओर आई। उसके पीछे चार-पांच कुत्ते थे, जो लगातार उसका पीछा कर रहे थे। पहले नीलगाय मैदान की तरफ आई, लेकिन फिर घबराकर वापस रोड की ओर दौड़ पड़ी, जहां वह कार से टकरा गई।

टक्कर से कार का आगे का कांच चकनाचूर हो गया। मैदान में मौजूद युवकों ने तुरंत कार में सवार तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चों को बाहर निकाला। कार की रफ्तार धीमी होने के कारण सभी सवारी सुरक्षित रहीं।

नीलगाय को गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद युवकों ने तुरंत पशु कंपाउंडर बंटी गर्ग को बुलाया, जिन्होंने बताया कि नीलगाय को अंदरूनी चोटें आई हैं। घायल नीलगाय को स्थानीय श्री बालाजी गौशाला ले जाया गया, लेकिन इलाज के प्रयासों के बावजूद कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading