वर्ल्ड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग डे के मौके पर बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जयपुर मंडल की ओर से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों, खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल की गं
सेमिनार में खासतौर पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग जैसे संवेदनशील विषय पर चर्चा की गई। स्पीकर्स ने बच्चों की तस्करी के तरीकों, उससे जुड़ी समस्याओं और उनसे निपटने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड ट्रैफिकिंग जागरूकता से जुड़ा पोस्टर भी जारी किया गया।

NGO ‘प्रयास’ संस्था के साथ आयोजित इस सेमिनार के दाैरान ह्यूमन ट्रैफिकिंग अवेयरनेस के पोस्टर का विमोचन भी किया गया
इस अवसर पर RPF के महानिरीक्षक ज्योति कुमार सतीजा, अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव दीक्षित और गौरव गौड़, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त औंकार सिंह, बाल अधिकार आयोग की सदस्य संगीता गर्ग और शांति भटनागर, प्रयास संस्था के प्रतिनिधि अजय शर्मा, साथ ही RPF व GRP के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments