मूलनायक भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक और शांतिधारा का आयोजन हुआ।
कोटखावदा के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में गुरुवार को वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में संगीतमय विधान मंडल पूजन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए।
प्रातः काल में मूलनायक भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक और शांतिधारा का आयोजन हुआ। इसके बाद शांतिनाथ मंडल विधान पूजन संगीतमय रूप से संपन्न हुआ। कैलाश दिवाना पार्टी ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

शाम को श्रीजी का पंचामृत अभिषेक और महाआरती के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ।
मंदिर समिति ने समाजसेवी हरक चंद वैद, अशोक प्रजापत, अमन जैन और भवी गंगवाल को रत्नत्रय तेला करने के लिए सम्मानित किया। शाम को श्रीजी का पंचामृत अभिषेक और महाआरती के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के बाद समाज का सामूहिक वात्सल्य सहभोज आयोजित किया गया।
माल का सौभाग्य प्रकाश चंद, विमल जैन, निेतेश जैन और कमलेश दिनेश जैन बांसखोह परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जयपुर, चाकसू, रूपाहेड़ी कलां, काशीपुरा, आकोडिया, निमोडिया, लवाण और बांसखोह दौसा से समाज बंधु उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments