![]()
15 सौ मीट्रिक टन यूरिया की रैक गुरुवार को बूंदी पहुंची।
बूंदी जिले के हजारों किसानों के लिए गुरुवार को चंबल फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 1500 मीट्रिक टन यूरिया की रैक आवंटित की गई है। यह खेप बूंदी में पहुंच चुकी है।
फसलों के लिए महत्वपूर्ण समय में यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला प्रयासों यह यूरिया आवंटित हुआ है।
यूरिया की यह समय पर आपूर्ति होने से किसानों को अपनी फसल बचाने में सीधी मदद मिलेगी। आगामी दो दिनों में हिन्दुस्तान उर्वरक एण्ड रसायन लिमिटेड एवं नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड से और भी यूरिया की आपूर्ति होगी। इससे जिले के किसानों को फसल की देखभाल में और सहायता मिलेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments