![]()
झालावाड़ में बिजली चोरी रोकने के लिए 158 संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से होगी निगरानी।
जयपुर विद्युत वितरण निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए नई पहल की है। झालावाड़ में अब ड्रोन से निगरानी की जाएगी। शहर में 158 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां बिजली चोरी के मामले सामने आते हैं।
विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार कच्ची बस्तियों में केबल में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की जाती है। टीम को कार्रवाई के दौरान घरों की छतों पर जाने से रोका जाता है। सबूत के अभाव में विजिलेंस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ता है।
निगम ने लॉस को 42 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए ड्रोन से संभावित इलाकों में निगरानी की जाएगी। बिजली चोरी पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही लोगों को नियमित कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जेईएन अभिषेक के अनुसार 2017-18 में शहर में 62 प्रतिशत लॉस था। इसे घटाकर 42 प्रतिशत तक लाया गया है। पिछले तीन वर्षों में 1200 से अधिक नए विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं।
निगम ने नए कनेक्शन के कैंप लगाए। विजिलेंस टीम की नियुक्ति की। एमनेस्टी योजना के तहत पुराने बकायादारों को कनेक्शन दिए। इससे निगम को राजस्व में वृद्धि हुई है और लॉस में कमी आई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments