अजमेर शहरवासियों की समस्याओं का उनके घर के पास ही समाधान करने के लिए बुधवार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर-2025 शुरू किए जा रहे हैं। इस अभियान में वार्ड स्तर पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। निगम सीमा क्षेत्र में वार्ड वाईज शिव
नगर निगम आयुक्त देशल दान ने बताया-राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों को प्रदत सेवाओं के शीघ्र निस्तारण, जन समस्याओं के समाधान एवं शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने के लिए जनहित में शहरी सेवा शिविर- 2025 का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समस्त सेवायें उपलब्ध करवाना है। उनसे संबंधित अन्य प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान करना हैं।
कीर्ति कुमावत निगम उपायुक्त को शिविर का नोडल अधिकारी एवं नृसिंह चौधरी अधिशाषी अभियंता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये शिविर निगम सीमा क्षेत्र में वार्ड वाईज प्रातः 09.30 बजे से सायं 6 बजे तक लगाए जाएंगे। ये होंगे शिविर में काम
- शिविर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लाइट लगाना, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्क की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर
- कार्यालय में पेंडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे, स्टेट ग्राण्ट, कच्ची बस्ती, 69-ए, कृषि भूमि, भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामान्तरण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाईसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजिस्ट्रेशन, उप-विभाजन-एकीकरण
- लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन तथा एसबीएम 2.0 के अन्तर्गत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
………….
पढें ये खबर भी…
बिना मंजूरी पांच महीने पहले बनने लगे थे ये अजमेर के 7 अजूबे, करोड़ों रुपए बर्बाद, लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं, एडीए से NOC भी निर्माण के बाद ली, फाइल भी गुम

अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 11 करोड़ की लागत से बनाए गए सेवन वंडर को तोड़ा जा रहा है। दैनिक भास्कर ने मामले की पड़ताल की। सामने आया कि प्रोजेक्ट में शुरुआत से ही लापरवाही बरती गई। स्वीकृति मिलने से पांच महीने पहले टेंडर जारी कर काम शुरू कर दिया। पूरी खबर पढें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments