![]()
राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लिखी बड़ी में 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज हो गया है।
डूंगरपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लिखी बड़ी में 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। इस प्रतियोगिता में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के 17/19 वर्ष वर्ग के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।
चार दिवसीय इस आयोजन में जिले की 152 टीमों के 1824 खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीमलवाड़ा पंचायत समिति के प्रधान कारीलाल ननोमा थे। भाजपा जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना ने समारोह की अध्यक्षता की।
संस्था प्रधान सुशीला अहारी ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी और तीरंदाजी दोनों खेलों में सीनियर और जूनियर वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि ननोमा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने स्कूल, गांव, ब्लॉक, जिला और प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाएं। उन्होंने खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि यह अनुशासन सिखाता है और रोजगार के अवसर भी प्रदान करता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments