![]()
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. ओमप्रकाश बैरवा, आईएएस, आयुक्त सीसीई ने सत्र को संबोधित किया।
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर और आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में “सक्षम-कैपेसिटी बिल्डिंग” कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवाचार प्रकोष्ठ, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान की डॉ. ललिता यादव के स
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. ओमप्रकाश बैरवा, आईएएस, आयुक्त सीसीई ने सत्र को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के वर्ष 2025-26 के बजट में युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इनमें “डिजिटल रोजगार मेले एवं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव”, “राजस्थान फिनिशिंग स्कूल कार्यक्रम”, और “विदेशी भाषा संप्रेषण कौशल योजना” जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।
नवाचार प्रकोष्ठ की संयुक्त निदेशक डॉ. श्रुति गुप्ता ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य के अंतिम वर्ष के छात्रों एवं स्नातकों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, ”राजस्थान रोजगार नीति 2025” के शुभारंभ की भी घोषणा की गई। इस नीति के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, इंटर्नशिप तथा अप्रेंटिसशिप उपलब्ध कराई जाएगी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय की प्लेसमेंट समिति द्वारा वर्षभर प्रशिक्षण सत्रों, कार्यशालाओं, प्लेसमेंट वीक, रोजगार मेले आदि गतिविधियों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।
उद्घाटन सत्र के बाद तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ, जिनमें उपरोक्त योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. मनु सिकरवार, नवाचार प्रकोष्ठ, महाविद्यालय शिक्षा, राजस्थान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, निदेशक, कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय भी उपस्थित रहीं। उप-प्राचार्य डॉ. रंजुला जैन और डॉ. रंजना अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम का मंच संचालन सेंटर फॉर करियर गाइडेंस, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की संयोजिका, डॉ. आकांक्षा गंडा ने किया। सेंटर के सदस्यों की भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments