कार्यक्रम में “पेड़-पौधे को मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट” का संदेश दिया गया।
जवाहर नगर कच्ची बस्ती विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष युगल खोड़ा के नेतृत्व में बुधवार को जवाहर नगर सेक्टर 2 के चंद्रशेखर आजाद पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में “पेड़-पौधे को मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट” का संदेश दिया गया। रामफूल शर्मा, हनुमान खोड़ा, नवीन गोदारा, दीपक मीणा और सुनील मीणा सहित राजकीय विद्यालय के बच्चों ने भी इस वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।

सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की शपथ ली।
सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की शपथ ली। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का संदेश अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments