जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता
भीलवाड़ा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए हल्ला बोल प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
बोले- जनता की आवाज दबा रहे
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह जनविरोधी मानसिकता से ग्रस्त है। भाजपा का शासन जमीनी स्तर पर असफल हो चुका है, हर मोर्चे पर विफलता और प्रशासनिक अराजकता का माहौल बन गया है। सरकार सत्ता के मद में चूर होकर आमजन के साथ दोगला व्यवहार कर रही है, राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है और जनता की आवाज को दबाने में जुटी हुई है।
अराजक तत्व खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह आक्रमणकारी सरकार है, जो विकास और जनसेवा छोड़कर केवल झूठे वादों, दिखावटी इवेंट्स और प्रचार प्रसार में व्यस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसान-मजदूरों की समस्याएं चरम पर हैं लेकिन भाजपा सरकार के मंत्री और नेता जनता के दुःख-दर्द से पूरी तरह बेपरवाह होकर सरकार मस्त, जनता त्रस्त की नीति पर चल रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश पानेरी बताया कि भाजपा शासन में आम आदमी की आवाज दबाने का सुनियोजित षड्यंत्र चल रहा है। सत्ता के संरक्षण में अराजक तत्व खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल उठाने वालों पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं।
आज प्रदेश की जनता सरकार से जवाब मांग रही है और आने वाले समय में इस जनविरोधी सरकार को जनता माफ नहीं करेगी।इस दौरान महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देखें प्रदर्शन की तस्वीरें…

कलेक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

कलेक्ट्री के गेट पर एंट्री को लेकर पुलिस से बहसबाजी करते कार्यकर्ता
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments