☜ Click Here to Star Rating



राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित, हार्वर्ड स्पीकर एवं राजीविका स्टेट ब्रांड एम्बेसडर डॉ. रूमा देवी कल जालोर में रूमा देवी फाउंडेशन के सहयोग से राजीविका द्वारा आयोजित “रूमा देवी संग- महिला सशक्तिकरण संवाद” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

.

कार्यक्रम के दौरान जिले की एक हजार से भी अधिक महिला उद्यमियों व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से रूमा देवी सीधे संवाद करेंगी। साथ ही उद्यमिता से जुड़ी समस्याओं,सवालों व महिला रोजगार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम का यह चौथा संस्करण होगा, जहां डॉ. रूमा देवी महिलाओं से सीधे संवाद कर उनके जीवन, संघर्ष और आजीविका संबंधी अनुभवों को सुनेंगी। साथ ही वह उन्हें आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की दिशा में प्रेरित करेंगी। उनका उद्देश्य स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को संगठित कर सशक्त बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।

कार्यक्रम के दौरान संवाद के साथ- साथ स्वयं सहायता समूहों द्वारा “राज सखी” के अंतर्गत निर्मित खाद्य उत्पादों, वस्त्रों व घर पर उपयोग में आने वाली अलग- अलग वस्तुओं को भी देखेंगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading