![]()
चौरसिया समाज पंचायत मण्डावर ने ऋषि पंचमी का पर्व उत्साह से मनाया।
झालावाड़ में चौरसिया समाज पंचायत मण्डावर ने ऋषि पंचमी का पर्व उत्साह से मनाया। समाज के जिला प्रवक्ता तरुण चौरसिया के अनुसार, भगवान श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर मण्डावर से कलश यात्रा शुरू हुई।
यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए नानादेवी मंदिर प्रांगण तक पहुंची। महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र पहने और सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया। बाजों की धुन पर महिलाएं और पुरुष नृत्य करते रहे। नानादेवी माताजी की झांकी के साथ दो घुड़सवार ध्वज लेकर चल रहे थे। ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर समाज बंधुओं ने महाआरती की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर झालावाड़, झालरापाटन और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले महिलाओं ने सप्त ऋषियों की पूजा की और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखा। महिलाओं ने बताया कि यह व्रत अनजाने में हुए पापों से मुक्ति के लिए किया जाता है। इस दिन को गुरु पंचमी और भाई पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। कार्यक्रम में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments