![]()
कोतवाली पुलिस ने ट्रक चोरी के एक पुराने मामले में 10-10 हजार रुपए के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
कोतवाली पुलिस ने ट्रक चोरी के एक पुराने मामले में करीब दो साल से फरार 10-10 हजार रुपए के इनामी दो शातिर बदमाशों को हरियाणा के जैमत गांव से गिरफ्तार किया।
बदमाश पुलिस से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदलते थे और तकनीकी रूप से भी बेहद चालाक थे, लेकिन डीएसटी टीम ने लगातार पीछा कर उन्हें दबोच लिया।
एसपी के निर्देश पर जिला स्पेशल टीम ने पिछले 8 दिनों से साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि दोनों इनामी बदमाश गांव जैमत में मौजूद हैं। डीएसटी प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि सददाम पुत्र हन्नी एवं आविद पुत्र हन्नी गांव जैमत थाना पुन्हाना हरियाणा को गिरफ्तार किया है।
सूचना मिलने पर डीएसटी टीम ने गांव में दबिश दी। घर पर मौजूद दोनों आरोपी टीम को देखते ही भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने बिना जान की परवाह किए साहस दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
दोनों आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने पहले भी कई बार दबिश दी थी, लेकिन हर बार वे बच निकलते थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी थे।
गिरफ्तारी में डीएसटी प्रभारी देवेश जाटव के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल वीरेन्द्र सिंह, रन्नोसिंह, रामदास, ललित किशोर, नेमीचंद, सत्येन्द्र, आकाश सोलंकी, कुलदीप सोलंकी, अमीरसिंह, धरमवीर सिंह, पालवेन्द्र, रविकुमार, कमलसिंह और रणवीरसिंह शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments