![]()
पुलिस ने खेड़ासा मोदरा में निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य केंद्र से पानी की मोटर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चितरी थाना पुलिस ने खेड़ासा मोदरा में निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य केंद्र से पानी की मोटर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ठेकेदार रविशंकर पाटीदार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त की रात को अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन भवन के पीछे बोरवेल से एक एचपी की मोटर और केबल चुरा ली थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नादिया निवासी अर्जुन भगोरा को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी रमणलाल पारगी और एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद रमणलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई मोटर बरामद कर ली।
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि इन्होंने इससे पहले थाना क्षेत्र के सिलोही में पुलिया के पास से दो और मोटरें चुराई थीं। वे मोटरें भी बरामद कर ली गई हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बेरोजगार हैं और मौज-मस्ती के लिए चोरी करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments