![]()
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, झालावाड़ में एनसीसी इकाई ने राष्ट्रीय श्रमदान का आयोजन किया।
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, झालावाड़ में एनसीसी इकाई ने राष्ट्रीय श्रमदान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 14 राज बटालियन कोटा के समादेशक अधिकारी के निर्देश पर आयोजित किया गया।
कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. फूलसिंह गुर्जर ने कैडेट्स को स्वच्छता की आदतें विकसित करने का आह्वान किया। वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. रामकल्याण मीणा ने कहा कि स्वच्छता जीवन का अहम हिस्सा है। उन्होंने कैडेट्स से आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
एनसीसी प्रभारी कमलेश कुमार वर्मा ने कहा कि विद्या के साथ स्वच्छता को भी जीवन में प्राथमिकता दें। उन्होंने स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया।
पूर्व एनसीसी लेफ्टिनेंट प्रो. गजेन्द्र कुमार मालवीय ने कैडेट्स को समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। प्रो. अलका बागला ने ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर कार्यक्रम का संचालन किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments