![]()
हनुमानगढ़ के सालीवाला में बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को लूटा, टिब्बी थाने में मामला दर्ज।
हनुमानगढ़ के सालीवाला में बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित संदीप कुमार (24) ने टिब्बी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना 22 सितंबर की रात 9:40 बजे की है। इस संबंध में अब मुकदमा दर्ज किया गया है। संदीप अपनी मोबाइल की दुकान बंद कर भाई सुभाष के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। गांव से बाहर निकलते ही तीन अज्ञात लोग बाइक पर पीछा करने लगे। आत्माराम एडवोकेट के खेत के पास एक और बाइक आई। इस पर दीपक पुत्र कालूराम मेघवाल, महेंद्र पुत्र रणवीर मेघवाल और एक अन्य व्यक्ति सवार थे।
बदमाशों ने संदीप की बाइक को आगे-पीछे से घेर लिया। उन्होंने हाथापाई कर संदीप की जेब से 20 हजार रुपए और गले से 10 तोले की चांदी की चेन छीन ली। इसी दौरान मनमोहन सिंह अपने साथी सुरेंद्र के साथ वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने आवाज लगाई तो बदमाश भाग गए।
पुलिस ने दो नामजद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच चौकी प्रभारी एएसआई रणवीर सिंह को सौंपी गई है। गौरतलब है कि 20 सितंबर को भी संदीप की दुकान में चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments