![]()
निफा के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में झालावाड़ के दिलराज सिंह झाला को यंग चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफा) के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में झालावाड़ के दिलराज सिंह झाला को यंग चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशन स्पीकर और लेखक शिवखेड़ा मु
समारोह में मॉरिशस के राष्ट्रपति के प्रतिनिधि, जापानी राजदूत और रूस के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। करनाल में आयोजित द्वितीय सत्र में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
दिलराज सिंह को शिक्षा जागरूकता, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। उनका नाम वर्ल्ड बुक्स ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड में भी दर्ज किया गया है।
दिलराज पहले से ही एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। यूनिसेफ ने उन्हें यूथ एंबेसडर नियुक्त किया है। वे आर्ट ऑफ गिविंग के जिला समन्वयक भी हैं। कार्यक्रम में उन्हें अवॉर्ड सर्टिफिकेट और निफा किट प्रदान की गई।
निफा के संस्थापक प्रीत पालसिंह पन्नू और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापत ने विशेष रूप से इस सम्मान समारोह में भाग लिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने दिलराज को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments