![]()
राजसमंद में नवरात्रि महोत्सव के तहत 9 दिनों से चल रहे देवी मंदिरों व देवालयों के अनुष्ठान मंगलवार को जवारा विसर्जन के साथ संपन्न हुए।
इससे पूर्व नगर के प्रमुख मंदिरों में रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया। जहां विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किए गए।
आज सुबह चावंड़ा माता मंदिर से पाती गोराजी कालाजी मंदिर पहुंची, जहां से वापस जवारा के साथ श्रद्धालु रवाना हुए। परंपरानुसार मंदिर के पुजारी व भोपा के साथ श्रद्धालु नौ चौकी के लिए शोभायात्रा के रूप में रवाना हुए। वहीं नगर के रैगर मोहल्ला, जटिया मोहल्ला, भोईवाड़ा, नाहर सिंह माता मंदिर और चावंड़ा माता मंदिर से भी जवारा विसर्जन के लिए यात्रा निकाली गई। सभी मंदिरों और देवालयों के पुजारी व भोपा मंशापूर्ण महागणपति मंदिर से एक साथ हुए और वहां से शोभायात्रा नौ चौकी के लिए रवाना हुई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर भोपा भाव भी हुए, जहां श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के नौ चौकी पहुंचने पर परंपरानुसार जल में जवारा विसर्जन किया गया और इसके साथ ही मंदिरों में नवरात्रि के अनुष्ठान पूरे हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments