![]()
टाइगर हिल स्थित संस्कार भवन में हरियालो गरबा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती श्रीमाली समाज की महिलाएं।
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ द्वारा टाइगर हिल स्थित संस्कार भवन में आयोजित गरबा महोत्सव इस बार एक अनोखे अंदाज़ में मनाया जा रहा है।
गरबा महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण के नाम पर रखते हुए सभी डांडिया खेलने वालों के परिधान का कलर हरा रखा गया। खास बात यह रही कि अधिकांश महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहनकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गरबा खे्ला।
पांडाल में हरियाली का अनूठा नजारा दिखाई दिया, जहां महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी हरे रंग की साड़ी, कुर्ता-पायजामा और परिधान पहनकर पहुंचे।
हरियालो गरबा के इस आयोजन ने न केवल पारंपरिक संस्कृति को जीवंत किया वरन समाज को पर्यावरण बचाने का संकल्प भी दिलाया। महोत्सव में पारंपरिक गीतों की धुन पर सभी ने गरबे का आनंद लिया।
समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना और अगली पीढ़ी को हरियाली का महत्व समझाना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments