मंत्री किरोड़ी मीणा गुरुवार को अलवर के बांबोली गांव पहुंचे। मंत्री ने यहां सेवा शिविर में आए दो मरीजों से बात की और उनका चेकअप किया।
एक मरीज को दमा की शिकायत थी। मंत्री ने डॉक्टर से स्टेथेस्कोप लेकर मरीज की जांच करना शुरू कर दिया। मरीज के चेकअप के बाद मंत्री मरीज को दवाइयां दी।
इसके बाद वे दूसरे मरीज के पास पहुंचे। दूसरे मरीज को कान में दिक्कत थी। मरीज को सुनाई नहीं देता था, मंत्री ने उसके कान का चेकअप किया। कान के पास दो-तीन ताली बजाई और शिविर से कान की मशीन उपलब्ध करवाई।

एक मरीज को कान की समस्या थी, मंत्री ने तुरंत कान की मशीन उपलब्ध करवाई और ताली बजाकर मशीन काम कर रही है या नहीं देखा।
योग को अपनाने की सलाह दी
मंत्री ने फिट इंडिया अभियान के तहत योग अपनाने की सलाह दी। भोजन में तेल का कम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और महिलाओं को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करें। उन्होंने आमजन से बात कर शिविर की सुविधाओं का फीडबैक लिया।

मंत्री ने कर्मचारियों से शिविर के बारे में जानकारी ली।
खाद बीज भंडार का निरीक्षण किया
इसके बाद डॉ. मीणा ने उमरैण स्थित योगेश खाद बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया। खाद-बीज की दर और गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को सरकारी दरों पर केवल गुणवत्तायुक्त खाद-बीज ही दिए जाएं। कालाबाजारी और नकली खाद-बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इसके अलावा मंत्री ने भूगोर पंचायत में लगाए गए शिविर का भी निरीक्षण किया
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments